Monday, November 13, 2017

* एक सितारा *

*Thanu mamaji, this is a  dedication to you.
The most angelic soul I ever saw! You are forever in our hearts. *




इस अम्बर में लाखों तारे,
जिनके बीच जा बसे तुम प्यारे,
लगा मुश्किल उनमें ढूंडना तुमको,
पर झट दिख गये चमकते तुम तो ।

चमक तो उन सब सितारों में थी,
पर बात तुम्हारी कुछ न्यारी थीं ।
चमक रहे थे सभी होड़ में ,
तुम चमक रहे थे अपनी धुन में।

मुश्किल नहीं था तेज़ चमकना तुम्हारा,
पर तुम बाटते गए सबको अपना उजाला ,
सब अपनी रोशनी पर इतराते थे,
और तुम मंद मंद मुसकाते थे।

चमक भले ही उन सितारों में बहुत हों,
पर हमारा चंद्रमा तो तुम हो !
जा बसे हो तुम उस दूर गगन में,
पर हमेशा रहोगे हमारे मन में ।

उस अम्बर से ही सही, पर हमारे साथ रहना,
और जहाँ भी रहो बस चमकते रहना ।
कहते है इस दुनिया का दस्तूर हैं आना-जाना,
तुम भी किसी दिन टूट कर हमारे बीच वापिस आना ।

वापिस आना । 




Friday, July 14, 2017

"थम जा, ऐ जीवन।"



ऐ जीवन तू ज़रा धीमें चल,
अब तुझपे यक़ीं होने लगा,
थम जा कुछ देर मेरे लिये,
अब मैं भी जीने लगा ।

आज़माया तो था ख़ूब तूने मुझे,
पर चित् हो कर भी मैं विजयी हुआ।
हताश हुआ ख़ूब अंधेरी राहों में,
ढूँढ ख़ुद अपना चिराग़ मैं उदय हुआ ।


पीछे ख़ूब धकेला कुछ हाथो ने,
उन हाथो में मैं जकड़ गया ।
पर आज़माया जब ख़ुद के हाथो को मैंने,
तोड़ सारी ज़ंजीरें मैं उड़ गया । 

ऊब गया था तुझसे मैं,
पर अब वो वक़्त भी निकल गया ।
दूर जाना चाहता था तुझसे, 
पर अब मैं भी संभल गया ।

ऐ जीवन तू ज़रा धीमें चल,
अब तुझपे यक़ीं हो गया ।
थम जा कुछ देर मेरे लिये,
अब मैं भी जी गया ।